Madhya Pradesh: शिवपुरी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में 3 भाई-बहन की मौत
MP में रविवार को सामान ढोने वाले एक छोटे ऑटोरिक्शा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार को सामान ढोने वाले एक छोटे ऑटोरिक्शा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। करैरा थाना प्रभारी विनोद छवई ने बताया कि यह हादसा दोपहर में महुआर पुल पर हुआ। उन्होंने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा सड़क पर गलत दिशा में आ रहा था और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे अंकित राय (28) और सत्यम राय की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि..
उनकी बहन वैष्णवी (18) को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, और फिर ग्वालियर के एक अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि तीनों भाई-बहन वीरा गांव के निवासी थे और उत्तर प्रदेश में झांसी के बल्लमपुर जा रहे थे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 March 2025 at 18:12 IST