BIG BREAKING: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री में ब्‍लास्‍ट, 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है।

 
Follow :
jabalpur factory blast | Image: Screen Shot

jabalpur ordanance factory Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ जिसमें 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं दो कर्मचारियों के मौत की भी खबर है। फैक्ट्री के कर्मचारियों की ओर से रेस्क्यू कार्य जारी है। धमाके से बिल्‍डिंग गिर गई है, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, उसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के नाम से जाना जाता है। यहां पर लड़ाकू विमान और टैंकों के लिए भी बम बनाए जाते हैं। बताया जाता है कि हजार पाउडर बम की यूनिट में ब्लास्ट हुआ है। घायलों को जबलपुर के एक अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं हुई है। ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने का नुकसान हुआ है।

बम फिलिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान हाइड्रॉलिक सिस्टम में अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को OFK अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कर्मचारी रणधीर, श्यामलाल और चंदन को निजी अस्पताल रेफर किया गया। ब्लास्ट कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो

ब्लास्ट के बाद OFK से लगे करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसा लगा जैसे कि भूकंप आ गया हो। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी ब्लास्ट की आवाज सुनी। मानेगांव में रहने वाले मनोज थरेजा ने बताया कि पहले ऐसा लगा कि जोरदार भूकंप आ गया हो, इसके बाद पता चला कि फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है।

इसे भी पढ़ें- BREAKING: भारत-चीन के बीच हुए समझौते पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 12:24 IST