अपडेटेड 17 February 2026 at 13:31 IST

गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद लाश के साथ शारीरिक संबंध, 'आत्मा से बात' करने के लिए किया तंत्र-मंत्र...इंदौर में MBA छात्रा के कत्ल में खुलासा

इंदौर के द्वारकापुरी थाना पुलिस ने एमबीए की एक छात्रा की क्रूर हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार सहपाठी आरोपी पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद लाश के साथ बनाया शारीरिक संबंध, 'आत्मा से बात' करने के लिए किए तंत्र-मंत्र...इंदौर में MBA छात्रा के कत्ल में नए खुलासे | Image: Republic

इंदौर के द्वारकापुरी थाना पुलिस ने एमबीए की एक छात्रा की क्रूर हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार सहपाठी आरोपी पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी का व्यवहार बेहद असामान्य रहा। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद वह मानसिक रूप से विचलित हो गया और शव के साथ अमानवीय हरकत करने के बाद मुंबई भाग गया। वहां उसने कथित तौर पर छात्रा की 'आत्मा' से संपर्क साधने के लिए टोने-टोटकों का सहारा लिया।

पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने छात्रा को याद कर फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया और पुलिस से जिद करने लगा कि उसे छात्रा से बात करवा दें। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने आरोपी को काफी देर तक समझाया कि उसने खुद ही हत्या की है और अब सच्चाई से मुंह मोड़ना संभव नहीं। इसके बाद पीयूष ने अपना अपराध कबूल करते हुए खुलासा किया कि हत्या के बाद उसने शराब का सेवन किया और शव के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए।

यूट्यूब से सीखे टोटके, श्रृंगार सामग्री से की 'क्रिया'

जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मुंबई पहुंचने पर आरोपी छात्रा की याद में इतना व्याकुल हो गया कि उसने यूट्यूब पर 'आत्मा से बात करने के तरीके' सर्च किए। नाला सोपारा के एक सुनसान इलाके में उसने टोटकों की कथित क्रिया की। इसके लिए उसने कुमकुम, हल्दी, चूड़ियां, बिंदी जैसी श्रृंगार सामग्री खरीदी।उसके पास छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी भी मौजूद थी। आरोपी को पूर्ण विश्वास था कि छात्रा उसके सपने में आकर बात करेगी। थाना प्रभारी मिश्रा ने कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही, इसलिए उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

अश्लील वीडियो ग्रुप में पोस्ट कर फरार

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी (जोन-1) के मुताबिक, जनकपुरी निवासी पीयूष ने एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या के बाद ट्रेन पकड़कर मुंबई फरार हो गया। की ओर रुख किया। पूछताछ में उसने बताया कि ट्रेन में बैठते ही उसने छात्रा के साथ रिकॉर्ड किया अश्लील वीडियो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया। साथ ही, इसे अपने स्टेटस पर भी अपलोड किया।

आरोपी ने छात्रा के परिजनों को गुमराह करने के मकसद से उसके मोबाइल फोन से 'घर न आने' जैसे संदेश भेजे। बाद में मुंबई पहुंचकर उसने फोन तोड़कर फेंक दिया। पुलिस अब आरोपी को मुंबई ले जाकर टूटा मोबाइल बरामद करने की तैयारी कर रही है।

कमरे की चाबी अभी गायब

टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने कमरे की चाबी फूटी कोठी चौराहे पर फेंक दी थी, जो अब तक नहीं मिल सकी। पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है। पूरा मामला बेहद नाजुक है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें- Sahil Dhaneshra Death: दिल्‍ली पुलिस पर्ची काटती रही, खुद ही मृत घोषित कर दिया...सड़क हादसे में साहिल की मौत पर मां ने किया बड़ा खुलासा
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 13:31 IST