अपडेटेड 7 April 2025 at 13:30 IST
फैजान ने 'नवाब अली 786' के नाम से बनाई थी इंस्टाग्राम आईडी, भगवान राम पर करता था अश्लील कमेंट; अब हुआ ये हाल
भगवान श्री राम पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करना फैजान पठान को भारी पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।
मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया के माध्यम से देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने का एक और मामला सामने आया है। इस सिलसिले मे जबलपुर में फैजान पठान नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्टाग्राम पर आरोपी ने भगवान श्री राम को लेकर अमर्यादित शब्द लिखे थे। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और थाने में FIR दर्ज करवाया।
भगवान श्री राम पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में जबलपुर पुलिस ने फैजान पठान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम में नवाब अली 786 (nawabb_ali_786) के नाम से ID बनाई थी। इस ID से वो हिंदू देवी देवताओं को लेकर अश्लील कमेंट करता था। सिरफिरे ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से भगवान श्री राम के लेकर अमर्यादित शब्द लिखे थे।
भगवान राम पर अश्लील टिप्पणी कर जेल पहुंचा फैजान पठान
हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर टीम से पूरे मामले की जांच कराई। साइबर टीम की पड़ताल के बाद गोहलपुर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी के बाद दबोच लिया। आरोपी फैजान पठान हनुमानताल थाना इलाके का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा दिया गया। फैजान पठान अब जेल की हवा खा रहा है।
स्कूल संचालक ने भी की थी भगवान राम पर अश्लील टिप्पणी
बता दें कि अभी हाल ही में जबलपुर के नामचीन प्राइवेट स्कूल के संचालक अखिलेश मेबिन ने भी भगवान श्री राम को लेकर अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर किए थे जिस पर जमकर बवाल हुआ था। इस घटना के बाद अखिलेश मेबिन फरार चल रहे थे मगर पुलिस ने उन्हें केरल से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसे जबलपुर लाने की तैयारी कर रही है। इधर लगातार इस तरह की घटना सामने आने के बाद साइबर पुलिस अलर्ट हो गई है। संदिग्ध ID पर नजर बनाए हुए हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 April 2025 at 13:27 IST