Datia By Election: 'आशुतोष भैया के लिए प्राण झोंक देंगे, एक-एक गांव जाऊंगा...', मंच पर भाषण देते-देते नरोत्तम मिश्रा के आंखों से छलके आंसू, VIDEO

दतिया विधानसभा उपचुनाव में BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने के बाद वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें 30 साल विधायक और 15 साल मंत्री बनाया, अब वे आशुतोष तिवारी को हर हाल में जीताएंगे।

 
Follow :
भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा | Image: Video Grab

Datia by-elections: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में BJP ने वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं देकर आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इस फैसले से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में आक्रोश फैल गया था, लेकिन मिश्रा ने पार्टी के निर्णय को पूरी विनम्रता और अनुशासन के साथ स्वीकार किया।

आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल होने के बाद उन्होंने भावुक होकर भाषण दिया और आशुतोष तिवारी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। दतिया विधानसभा सीट खाली होने के बाद उपचुनाव की घोषणा हुई। शुरू में नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने की अटकलें लग रही थीं, क्योंकि वे क्षेत्र के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता हैं। लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया।

July 13, 2026

इस फैसले के बाद मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कुछ जगहों पर हाईवे जाम करने, पथराव और हिंसक घटनाओं की खबरें आईं। पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। नरोत्तम मिश्रा ने हिंसा की निंदा की और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे पार्टी अनुशासन का पालन करें।

भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने बार-बार कहा कि उन्हें किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी मुझे से बड़ी है और वे पार्टी के हर फैसले का सम्मान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी चाहे तो वे आशुतोष तिवारी के लिए प्रचार करेंगे। 13 जुलाई को आशुतोष तिवारी ने दतिया से BJP प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। उन्होंने मंच से भावुक होकर कहा-

"मुझे पार्टी ने सब कुछ दिया है। 30 साल विधायक रहा हूं, 15 साल मंत्री रहा हूं और क्या चाहिए। मैं अपने आशुतोष तिवारी को जरूर जीतूंगा। एक-एक घर, एक-एक गांव जाऊंगा और एक-एक दरवाजे पर माथा टेकूंगा।"

मिश्रा ने यह भी संकेत दिया कि उनकी भूमिका अब एक साधारण कार्यकर्ता की है और वे आशुतोष तिवारी की जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान मंच पर मौजूद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका ढाढस बंधया।

30 जुलाई को मतदान

दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई है। बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को मौका दिया है, जबकि कांग्रेस ने अनुभवी नेता घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है। अब दतिया में चुनावी मुहिम तेज हो गई है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। इसके नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। वहीं नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है।

ये भी पढ़ें: धमाकों से थर्रा उठा होर्मुज, ओमान-बहरीन पर ईरानी अटैक के बाद फिर कांपा मिडिल ईस्ट; क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 16:39 IST