मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, 2 पायलट थे सवार

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एयर फोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। सामने आई वीडियो में फाइटर प्लेन से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।

Follow :  
×

Share


Air Force Plane Crashed : मध्य प्रदेश में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। ये हादसा शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के जंगलों में हुआ। हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों ही पायलट सुरक्षित हैं।

विमान में सवार पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जेट पायलट ने खतरा भांपने के बाद घरों को बचाते हुए खेतों में क्रैश लैंडिंग कराई है। आबादी में जेट क्रैश होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे का बाद एयरफोर्स का फाइटर प्लेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। सामने आई वीडियो में विमान से आग की लपटें उठती हुई देखी जा सकती हैं। 

दोनों पायलट सुरक्षित

रिपब्लिक भारत से बात करते हुए SP ने बताया कि विमान में 2 पायलट सुरक्षित थे, हादसे के बाद दोनों पायलट सुरक्षित हैं। सामने आई हादसे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घायल पायलट फोन कर अपने साथियों को हादसे की जानकारी दे रहे हैं। फिलहाल हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह वायुसेना का मिराज-2000 ट्रेनर विमान हुआ है।

रक्षा अधिकारी के मुताबिक यह एक ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान था। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका से डिपोर्टेशन नया नहीं, विदेश मंत्री ने खोल दी साल 2009 से अबतक की डायरी, बताया हर साल निकाले जाते हैं इतने भारतीय


 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 February 2025 at 15:44 IST