मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में कार पलटी, दो महिलाओं की मौत
MP News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शनिवार दोपहर एक कार के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
- भारत
- 1 min read
accident | Image:
Social media/representational
MP News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शनिवार दोपहर एक कार के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहायक उपनिरीक्षक बंशीलाल नरवरे ने बताया कि दुर्घटना गोंची तरोंदा गांव में हुई, जिसमें दो लोग घायल भी हुए हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘कार टिमरनी जा रही थी। चालक मोहन बांगड़े ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलट गई। इस दुर्घटना में वैशाली (51) और दीपशिखा (55) की मौत हो गई। बांगड़े तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।’’
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 February 2025 at 22:51 IST