MP Accident News: नर्मदापुरम में भीषण हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की टेवरा पेड़ से टकराई, 5 की मौत

MP Accident News: MP के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार की टेवरा पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 की मौत हो गई।

 
Follow :
एमपी के नर्मदापुरम में हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। | Image: Screen Grab

MP Accident News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार की टेवरा पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रहे परिवार के घर में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना पिपरिया बरेली मार्ग पर साड़ियां के पास देर रात की बताई जा रही है। टवेरा में करीब 11 लोग सवार थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर शवों को हिरासत में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच जारी है।

शादी समारोह से वापस लौट रहा था परिवार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पचलावरा गांव के पास उस समय हुई जब कुछ लोग सदिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद जिले के पिपरिया शहर लौट रहे थे। पिपरिया थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गणेश राय ने बताया कि मृतकों की पहचान सोवित राजपूत (20), अमन मालवीय (21), मयंक चौरसिया (22) और श्रेयांश जैन (23) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि 6 घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

ट्रक ने मजदूरों से भरी बस को मारी टक्कर

एमपी के गुना में बुधवार को मजदूरों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राघौगढ़ पुलिस थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि यह हादसा जंजाली के पास हुआ, जब मजदूरों को गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश ले जा रही बस के पंक्चर टायर को बदला जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अनुज (23), देशबंधु (35) और रामराज (35) के रूप में की गई है। हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ India News: PM मोदी ने ऑस्ट्रिया में गेस्ट बुक पर किए हस्ताक्षर, वियना में गार्ड ऑफ ऑनर

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 12:11 IST