मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 3 लोगों की मौत, 2 घायल; मौके पर भारी पुलिसबल तैनात
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं।
- भारत
- 1 min read
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ये टकराव परिवार के ही दो पक्षों के बीच हुआ है। पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आए पाठक और साहू परिवार में सुबह-सुबह टकराव हुआ। खेत में जुआ खेलने को लेकर पिछले दो महीनों से रंजिश चली आ रही थी। आज सुबह दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क प्रदर्शन कर रहे हैं। सत्य विजय सिंह की रिपोर्ट...
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 15:35 IST