अपडेटेड 23 June 2024 at 13:21 IST
BIG BREAKING: कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली माकर हत्या कर दी गई। मोनू कैलाश विजयवर
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली माकर हत्या कर दी गई। मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे। पुलिस से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के रहने वाले पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी।
फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का यह भी कहना है कि मोनू के बढ़ते राजनीतिक कद के चलते पीयूष और अर्जुन ने वारदात को अंजाम देने का योजना बनाई।
रविवार 23 जून अलसुबह मोनू कल्याणे को गोली मारी गई है। मोनू को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचें जहां उसकी मौत हो गई। घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग क्षेत्र की है जहां पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने गोली मार दी।
रैली की तैयारी के बाद घर लौट रहे थे मोनू
यह घटना तब हुई है जब मोनू किसी रैली की तैयारी के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर बाइक से आए थे। वे मोनू से बात करने लगे। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने मोनू पर गोलियां चला दीं। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि मोनू के अलावा उनके दोस्तों पर भी गोली चलाई थी लेकिन वे बच निकले। इसके बाद घायल मोनू को लेकर वे अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 June 2024 at 12:21 IST