MP: डिंडोरी सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

Dindori Accident: डिंडोरी में हुए सड़क दुर्घटना हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है।

Follow :  
×

Share


पीएम मोदी | Image: PTI

Dindori Accident: गुरुवार को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

दरअसल, डिंडोरी जिले में बुधवार रात एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा तब हुआ जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी 40-50 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री दफ्तर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट जरिए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा "मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है, मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग जल्दी स्वस्थ हों जाएं।"

ये भी पढ़ें: पीते हैं ज्यादा चाय तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई भारी नुकसान, फौरन बदलें ये खराब आदत
 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 12:29 IST