अपडेटेड 20 December 2024 at 18:54 IST

Madhya Pradesh: पुलिस ने मेफेड्रोन जब्त करने के बाद नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस के अपराध निरोधक दस्ते ने मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) को जब्त करने के बाद एक नाइजीरियाई नागरिक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Madhya Pradesh: पुलिस ने मेफेड्रोन जब्त करने के बाद नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार | Image: Representational

मध्यप्रदेश पुलिस के अपराध निरोधक दस्ते ने मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) को जब्त करने के बाद एक नाइजीरियाई नागरिक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इंदौर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि राजस्थान के किशनगढ़ से पकड़े गए नाइजीरियाई नागरिक की पहचान एंथोनी ओनेएका उर्फ मामा (37) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि ओनेएका के पास से 28 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के पास से नाइजीरिया का ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है।त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर पुलिस को मादक पदार्थों के एक मामले की जांच में ओनेएका के खिलाफ सुराग मिले थे, जिसके आधार पर उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया, “नाइजीरियाई नागरिक ने हमें पूछताछ में बताया कि वह खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के नाम पर कारोबारी वीजा पर वर्ष 2021 में भारत आया था और फिलहाल दिल्ली में रह रहा है।”

उन्होंने बताया कि गुजरे बरसों में ओनेएका को हत्या के प्रयास और अपहरण के अलग-अलग मामलों दिल्ली में गिरफ्तार किया जा चुका है और वह पिछले दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया था। त्रिपाठी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक के भारतीय साथी पीरचंद उर्फ बाला बलोची (35) को भी किशनगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - Akhuratha Sankashti Chaturthi 2024: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी आज, पढ़ें आरती

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 December 2024 at 18:54 IST