अपडेटेड 11 October 2023 at 11:51 IST
Navratri में मां दुर्गा की करती हैं पूजा, तो नौ दिन ऐसे अलग-अलग रंग के कपड़े में करें आराधना
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ ही रंगों का भी बेहद खास महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन कौन सा रंग शुभ होता है।
Navratr Me Kaun Se Din Kaun Sa Rang Shubh: हिंदू धर्म में बेहद खास माने जाने वाले नवरात्रि पर्व में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं नौ देवियों को उनका भोग और रंग भी समर्पित है। इसलिए 9 दिनों तक अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन से दिन कौन सा रंग पहनना शुभ होता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- नवरात्रि में अलग-अलग रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं?
- कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
नवरात्रि में अलग-अलग रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं?
मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के सभी स्वरूपों के प्रिय उनका प्रिय रंग उन्हें समर्पित है। ऐसे में देवियों के प्रिय रंग के कपड़े पहनने से मां प्रसन्न होती हैं और जातकों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग शुभ?
पहला दिन
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। इन्हें पीला रंग अति प्रिय है। ऐसे मे मां शैलपुत्री की पूजा करते हुए पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
दूसरा दिन
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। देवी ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बहुत ही पसंद है। ऐसे में नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।
तीसरा दिन
तीसरा दिन मां दुर्गा के स्वरूप देवी चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इन्हें ग्रे या भूरा रंग बहुत ही ज्यादा पसंद है। ऐसे में नवरात्रि के तीसरे दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा करें।
चौथा दिन
चौथे दिन माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। इन्हें खुश करना चाहते हैं तो इस दिन नारंग यानी ऑरेंज करल के कपड़े पहनें।
पांचवा दिन
पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता का है। जिन्हें सफेद रंग बेहद प्रिय है। इस दिन मां की खास कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
छठा दिन
छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित किया गया है। माता कात्यायनी को लाल रंग बहुत पसंद है। ऐसे में नवरात्रि के छठे दिन लाल रंग के कपड़े पहनें।
सातवां दिन
सातवें दिन माता कालरात्रि की आराधना की जाती है। क्योंकि मां को नीला रंग पसंद है इसलिए इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
आठवें दिन
आठवां स्वरूप महागौरी का माना जाता है। अगर आप महागौरी माता की विशेष कृपा चाहते हैं, तो इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।
नौवें दिन
नवरात्रि के नौवें दिन सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती हैं। इनकी पूजा में बैंगनी या जामुनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
यह भी पढ़ें... Navratri 2023: हो जाएं तैयार! इस दिन से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 October 2023 at 11:47 IST








