Gas Cylinder New Rules: 16 अगस्त से बदल जाएंगे गैस सिलेंडर के नियम, जानें Indane, HP और Bharat Gas ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

अगर आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस के ग्राहक हैं, तो 16 अगस्त 2026 से पहले अपनी एलपीजी e-KYC प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें। समय सीमा तक KYC न कराने की स्थिति में सरकार द्वारा मिलने वाली गैस सब्सिडी रोकी जा सकती है और कनेक्शन भी अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकता है। आइए जानते हैं।

 
Follow :
LPG cylinder e-KYC last date 16 August 2026 | Image: Meta AI

यदि आपके पास एलपीजी LPG गैस कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)—ने अपने सभी ग्राहकों के लिए 16 अगस्त 2026 तक आधार बेस्ड बायोमेट्रिक e-KYC पूरा कराना अनिवार्य कर दिया है। समय रहते यह प्रक्रिया पूरी न करने पर उपभोक्ताओं को सीधा आर्थिक झटका लग सकता है।

e-KYC न कराने पर क्या होगा नुकसान?

16 अगस्त की डेडलाइन बीत जाने के बाद जिन खातों का e-KYC पूरा नहीं होगा, उन्हें मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पूरी तरह से मार्केट प्राइस बाजार मूल्य पर ही खरीदना पड़ेगा।

जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ? 

e-KYC न होने पर आपको हर सिलेंडर पर करीब 300 रुपये ज्यादा देने होंगे। 
दिल्ली- सब्सिडी के साथ जो सिलेंडर लगभग 642 रुपये  में मिलता है, वह बिना e-KYC के ₹942 की मार्केट रेट पर मिलेगा।
मुंबई- बिना सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये  होगी।
चेन्नई- ग्राहकों को 957.50 रुपये का भुगतान करना होगा।
कोलकाता- बिना सब्सिडी के सिलेंडर 968 रुपये का पड़ेगा।

घर बैठे मोबाइल ऐप से ऐसे करें फेस स्कैन

गैस कंपनियों ने e-KYC की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है। गूगल प्ले स्टोर से IndianOil ONE और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें। प्रोफाइल सेक्शन में जाकर 're-KYC' विकल्प चुनें और अपना चेहरा स्कैन करें। 
Hello BPCL ऐप डाउनलोड करें, OTP दर्ज करके लॉगिन करें और e-KYC का विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी करें।
HP Pay ऐप में MPIN से लॉगिन करें। इसके बाद 'LPG' सेक्शन में जाकर Aadhaar FaceRD की मदद से फेस स्कैन पूरा करें।

एजेंसी या डिलीवरी मैन की भी ले सकते हैं मदद

अगर आप स्मार्टफोन या ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं है। 
जब भी सिलेंडर की डिलीवरी आए, आप डिलीवरी पर्सन के बायोमेट्रिक डिवाइस पर अंगूठा लगाकर तुरंत e-KYC करवा सकते हैं।
आप अपनी निकटतम गैस एजेंसी (डिस्ट्रीब्यूटर) जाकर भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना e-KYC पूरा करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, CUET के साथ 12वीं के मार्क्स से भी मिलेगा दाखिला

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 4 August 2026 at 18:15 IST