VIRAL VIDEO: कहीं आपके साथ भी तो नहीं हुआ ये स्कैम? 14.2 किलो के सिलेंडर में भरा जा रहा पानी, VIDEO देख लोगों के होश फाख्ता
LPG Gas Cylinder Scam Viral Video: सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर स्कैम का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 14.2 किलो के सिलेंडर से गैस की जगह पानी निकल रहा है।
LPG Gas Cylinder Scam Viral Video: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के चलते इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सबको सन्न कर दिया है। आमतौर पर हम उम्मीद करते हैं कि सिलेंडर में खाना पकाने वाली गैस होगी, लेकिन जब एक परिवार ने अपने नए सिलेंडर का वॉल्व दबाया, तो उसमें से गैस के बजाय पानी की धार बहने लगी, जिसे देख लोग दंग रह गए।
6-7 किलो भरा था पानी
इस स्कैम का खुलासा तब हुआ जब परिवारों को सिलेंडर के वजन में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। नियमानुसार, एक खाली घरेलू सिलेंडर का वजन लगभग 15.3 किलो होता है और उसमें 14.2 किलो गैस भरी जाती है, जिससे कुल वजन करीब 29.5 किलो बैठता है। हालांकि, उपभोक्ता का खाली सिलेंडर ही 22 किलो का निकला। इसका मतलब था कि सिलेंडर में करीब 6-7 किलो अतिरिक्त वजन था। जब इसकी बारीकी से जांच की गई और सिलेंडर को उल्टा किया गया, तो उसमें से भारी मात्रा में पानी निकलने लगा।
मात्र 9 दिन में खाली हो गया सिलेंडर
ऐसा ही एक और मामला, गोगुंदा के ही मुकेश मेघवाल के साथ सामने आया। उन्होंने 14 मार्च को जो सिलेंडर लिया था, वह महज 9 दिन में ही खत्म हो गया। आमतौर पर एक सिलेंडर महीने भर चलता है, लेकिन इतनी जल्दी खाली होने पर उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने सिलेंडर को गैस एजेंसी पर ले जाकर उल्टा किया, तो वहां मौजूद भीड़ के सामने ही सिलेंडर से पानी टपकने लगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जांच के घेरे में गैस एजेंसी
मामले के तूल पकड़ते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे के निर्देश पर रसद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निरीक्षक के अनुसार, गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी किया गया है और संदिग्ध सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया है। गैस कंपनी की एक विशेष टीम भी मौके पर पहुंचकर इस बात की जांच कर रही है कि आखिर फिलिंग प्लांट से लेकर उपभोक्ता के घर तक पहुंचने के बीच यह पानी सिलेंडर में कैसे पहुंचा।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 21:11 IST