अपडेटेड 14 March 2026 at 12:09 IST

LPG crisis: महंगी गैस और इंडक्शन को कहें अलविदा, बस इस मशीन के एक बटन को ऑन करते ही मिनटों में बन जाएगा आपका खाना

LPG crisis: आज के समय में एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और बार-बार खत्म होने वाले सिलेंडर के झंझट ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अब गैस पर खाना बनाना एक महंगा सौदा साबित हो रहा है। ऐसे में 'इलेक्ट्रिक राइस कूकर' जो न केवल पैसे बचाता है बल्कि समय की भी भारी बचत करता है।

Follow :  
×

Share


LPG crisis | Image: Facebook

LPG crisis: आज के दौर में रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और ऐन वक्त पर सिलेंडर का खत्म हो जाना, किसी सिरदर्द से कम नहीं है। मिडिल क्लास परिवारों के लिए हर महीने गैस का बजट मैनेज करना एक चुनौती बनता जा रहा है। अगर आप भी भारी-भरकम गैस बिल और बार-बार सिलेंडर बुक करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो बाजार में एक ऐसा 'स्मार्ट गैजेट' आ चुका है, जो आपके खाना पकाने के अंदाज को पूरी तरह बदल देगा।

यह न तो आपका  गैस चूल्हा है और न ही बिजली की भारी खपत करने वाला पुराना इंडक्शन स्टोव। यह है आधुनिक इलेक्ट्रिक मल्टी-कुकिंग पॉट एक ऐसा ऑल-इन-वन डिवाइस जो आपकी रसोई के कई बर्तनों की जगह अकेले ले सकता है।

क्या है यह अनोखा प्रोडक्ट?

इलेक्ट्रिक मल्टी-कुकिंग पॉट एक पोर्टेबल और स्मार्ट कुकिंग डिवाइस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको किसी गैस कनेक्शन, स्टैंड या अलग से बर्तनों की जरूरत नहीं पड़ती। बस प्लग लगाइए, बटन दबाइए और आपका खाना तैयार है।  चाहे आप वर्किंग प्रोफेशनल हों, हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट हों या एक छोटा परिवार, यह डिवाइस हर किसी की जरूरत में फिट बैठता है। यह अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - Abhishek Sharma Visits Vaishno Devi: T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद भक्ति में डूबे अभिषेक शर्मा, माता के दरबार में टेका मत्था

दाल-चावल ही नहीं, इडली और स्टीम फूड भी होगा तैयार

अक्सर लोगों को लगता है कि इलेक्ट्रिक पॉट में सिर्फ पानी गर्म होगा या मैगी बनेगी, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा है। इसमें आप दाल, चावल, ताजी सब्जियां, सूप और करी आसानी से बना सकते हैं। इतना ही नहीं, जो लोग दक्षिण भारतीय खाने के शौकीन हैं, वे इसमें इडली भी स्टीम कर सकते हैं। इसके अंदर इडली स्टैंड लगाकर एक पर्फेक्ट तापमान पर इसे सेट करने से होता है और फिर कुछ ही मिनटों में आपका खाना बनकर तैयार हो जाता है। इसका इंटरफेस इतना आसान है कि कोई भी इसे पहली बार में ऑपरेट कर सकता है।

कितने का आता है इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर 

इलेक्ट्रिक प्रेसर कुकर की शुरुआती कीमत 1,499 रुपये है। इस कीमत में ब्लूबेरी, Pigeon और बजाज जैसे की ब्रांड सेल कर रहे हैं. लीटर कैपिसिटी और फीचर्स बढ़ने के साथ कीमत में भी बदलाव होगा। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 12:04 IST