अपडेटेड 9 May 2023 at 10:10 IST

Lord Shiva & Tulsi Mythological Story: भोलेनाथ को क्यों नहीं चढ़ाई जाती तुलसी? जानिए कारण

Lord Shiva & Tulsi Mythological Story : भगवान शिव की पिंडी पर बेलपत्र, दूध चढ़ाया जाता है। लेकिन भोलेनाथ की पिंडी पर तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती?

Follow :  
×

Share


unsplash | Image: self

Lord Shiva & Tulsi Mythological Story : भगवान शंकर को देवों के देव महादेव कहा जाता हैं। यदि आप शिव शंकर की पूजा करते हैं, तो उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहता है। शायद यही वजह है कि यहां महादेव की अराधना करने वाले भक्तों की भारी संख्या रहती है। आपने हमेशा महादेव की पिंडी पर बेलपत्र, दूध का अभिषेक किया होगा। लेकिन क्या आप जानते है भोलेनाथ की पिंडी पर तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती है? आज हम इसी सवाल का जवाब इस आर्टिकल के जरिए देंगे। 

बता दें कि, शिव भक्त जानते हैं कि शंकर की पिंडी पर तुलसी पहनना शंकर को पसंद नहीं है। हालांकि बहुत से लोग इसके पीछे की असली वजह नहीं जानते हैं। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, आइए जानते हैं क्या है कहानी।

इसे भी पढ़ें : उत्तर से दक्षिण तक देश में जहां-जहां पड़े Adipurush भगवान श्रीराम के कदम, वहां आज भी मौजूद हैं निशानियां!

प्राचीन काल में जालंधर नाम का एक राक्षस था जो शंकर भगवान का अंश था। जालंधर ने अपने कुकर्मों के कारण एक राक्षस के गर्भ में जन्म लिया। जालंधर बहुत शक्तिशाली था और उतना ही दुष्ट भी था। अपने कुकर्मों से उसने देवताओं में भी आतंक फैलाना शुरू कर दिया था। देवताओं ने यह वास्तविकता भगवान शंकर को बताई, फिर शिव भगवान ने जालंधर को मारने का निश्चय किया।

लेकिन जलंधर की पत्नी यानी वृंदा की वजह से जलंधर का वध संभव नहीं था, क्योंकि वृदा एक पतिव्रता स्त्री थी और उसके गुणों के कारण जो पुण्य हुआ, उस पुण्य के फल से जालंधर सुरक्षित रहा।

देवताओं ने मिलकर योजना बनाई और भगवान विष्णु जलंधर का वेष धारण करके वृंदा के पास पहुंच गए। वृंदा भगवान विष्णु को अपना पति जलंधर समझकर उनके साथ पत्नी के समान व्यवहार करने लगी। इससे वृंदा का पतिव्रत धर्म टूट गया और शिव ने जलंधर का वध कर दिया पर जब वृंदा को श्री विष्णु की असलियत समझ में आई तो उन्होंने श्री विष्णु से इसके लिए कहा। उस समय श्री विष्णु ने उन्हें सच-सच बता दिया।

वहीं वृंदा का गुस्सा बढ़ता देख श्री विष्णु ने उसे तुलसा बनने का श्राप दे दिया और वृंदा तुलसा बन गई। शिव पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि तुलसी को श्राप है और उसके पति को शिव ने मार डाला था।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। हम इसका समर्थन नहीं करते हैं।)

इसे भी पढ़ें : Sankashti Chaturthi 2023 पाना चाहते हैं कष्टों से छुटकारा तो चतुर्थी पर भगवान गणेश को चढ़ाएं ये चीजें, होगा फायदा

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 9 May 2023 at 10:08 IST