उमर नबी ने लाल किला के पास विस्फोट के लिए ‘हैंडबुक फॉर जिहाद’ आतंकी मैनुअल को गाइड के रूप में किया इस्तेमाल, NIA की चार्जशीट में कई सनसनीखेज खुलासे

लाल किला ब्लास्ट मामले में एनआईए ने अपनी चार्जशीट में बड़े खुलासे किए हैं। इसमें एनआईए ने दावा किया है कि लाल किला ब्लास्ट आत्मघाती बम धमाका था।

 
Follow :
उमर नबी ने लाल किला विस्फोट के लिए ‘हैंडबुक फॉर जिहाद’ आतंकी मैनुअल को गाइड के रूप में किया इस्तेमाल, NIA की चार्जशीट में कई सनसनीखेज खुलासे | Image: Republic

लाल किला ब्लास्ट मामले में एनआईए ने अपनी चार्जशीट में बड़े खुलासे किए हैं। इसमें एनआईए ने दावा किया है कि लाल किला ब्लास्ट आत्मघाती बम धमाका था। आरोपी उमर उन नबी (A-1) धमाके के वक्त कार के अंदर मौजूद था। चार्जशीट में कहा गया है कि उमर नबी ने कमांड मैकेनिज्म के जरिए IED को एक्टिवेट किया। चार्जशीट के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर Lone Mujahid Pocket Book/How to Become an Assassin नाम की सामग्री से प्रभावित थे।

NIA के अनुसार यह AQAP से जुड़ा एक मैनुअल है, जिसमें विस्फोटक, हथियार, गुप्त गतिविधियों और IED से संबंधित ऑपरेशनल जानकारी दी गई थी। NIA के मुताबिक बरामद सामग्री में TATP और रिमोट-कंट्रोल से विस्फोट करने के तरीकों से जुड़ी जानकारी थी। इसके अलावा लड़ाकू तकनीक, निगरानी, बच निकलने और गुप्त तरीके से गतिविधियां संचालित करने से संबंधित बातें भी इसमें थीं। आपको बता दें कि लाल किला के पास 10 नवंबर 2025 को ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 29 लोग घायल हो गए थे।

कार के अंदर बैठकर खुद दबाया था बटन

NIA की चार्जशीट में साफ लिखा है कि मुख्य आरोपी उमर उन नबी (A-1) धमाके के वक्त गाड़ी के अंदर ही मौजूद था। उसने कार के भीतर बैठकर कमांड मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया और आईईडी (IED) को खुद एक्टिवेट कर दिया। यह हमला अंसार गजवात-उल-हिंद (AGuH) मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। आतंकी किसी भी कीमत पर लाल किले जैसी ऐतिहासिक और संवेदनशील जगह पर बड़ा नुकसान पहुंचाना चाहते थे।

‘पैनिक अटैक’ के चक्कर में जल्दी कर दिया ब्लास्ट

NIA के खुलासे के मुताबिक, आतंकी लाल किले की रेकी पिछले लगभग दो सालों से कर रहे थे। दिसंबर 2023 से ही उमर उन नबी अपने साथियों के साथ कई बार लाल किले के चक्कर काट चुका था। हालांकि हमले की तारीख पहले से 10 नवंबर तय नहीं थी। दरअसल, श्रीनगर में जब उसके साथी आतंकियों की धरपकड़ शुरू हुई तो उमर बुरी तरह घबरा गया। उसे लगा कि पुलिस उस तक कभी भी पहुंच सकती है। इसी डर और पकड़े जाने के खौफ में उसने आनन-फानन में लाल किले के पास जाकर खुद को उड़ा लिया।

2 साल से बन रही थी हमले की योजना- NIA

NIA ने चार्जशीट में कहा कि हमले की योजना कथित तौर पर कई सालों से बनाई जा रही थी और आतंकी दिसंबर 2023 से लाल किले की बार-बार रेकी कर रहे थे। हमलावर उमर उन नबी ने अन्य आरोपियों के साथ लाल किले का कई बार दौरा किया था। चार्जशीट के मुताबिक, विस्फोट पहले से तय जगह और तारीख पर नहीं हुआ। कई गिरफ्तारियों के बाद उमर ने पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में हमले को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें- Kanpur: पार्टी में 'तुम तो धोखेबाज हो' पर डांस कर रही थी बहू, घर पर करोड़पति ससुर की हत्या कर रहे थे सुपारी किलर्स, मास्‍टर माइंड शालू का VIDEO

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 September 2026 at 18:19 IST