अपडेटेड 4 January 2024 at 18:15 IST

लोकसभा चुनाव आ रहा है... Voter Id Card नहीं है तो घर बैठे बनवा सकते हैं, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

Online Voter ID Card: अगर आप वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इसे घर बैठे ही ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


घर बैठे ऐसे बनाएं वोटर आईडी कार्ड | Image: PTI

Online Voter ID Card: लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे लोगों के बीच वोटर आईडी कार्ड बनवाने की चिंता बढ़ती जा रही है। जाहिर सी बात है कि कोई भी सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए दफ्तरों के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। हालांकि देश ने अब इतनी तरक्की कर ली है कि आप घर बैठे ही अपना वोटर आईडी कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • बनवाना है वोटर आईडी कार्ड?
  • लगा रहे हैं सरकारी दफ्तरों के चक्कर? 
  • घर बैठे ही करें अप्लाई

जी हां, अब आपको वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठकर ऑनलाइन ही वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपकी आने-जाने की मेहनत और समय दोनों बचेंगें। चलिए जानते हैं कि आप किस तरह से वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

घर बैठे इस तरह करें वोटर आईड कार्ड के लिए अप्लाई

  • वोटर आईडी कार्ड को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको voterportal.eci.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको न्यू यूजर का ऑप्शन सलेक्ट कर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद में अपको फॉर्म फिल करना होगा।
  • साथ ही फॉर्म में आपसे जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको अंत में पूरे फॉर्म को अच्छी तरह से क्रॉस चेक करना है।
  • जब आप ये संतुष्टि कर लें कि आपने फॉर्म अच्छी तरह से भर दिया है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर दिए हैं तब आपको फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी आधिकारिक मेल आईडी पर आपको सरकार की ओर से एक लिंक भेजा जाएगा।
  • इस लिंक के जरिए वोटर आईडी का स्टेटस देखा जा सकता है।
  • इसके बाद करीब 10 से 12 दिन या फिर एक महीने तक आपको वोटर आईडी के लिए इंतजार करना होगा।

वोटर आईडी कार्ड फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज रखें पास

वोटर आईडी कार्ड का फॉर्म भरते समय आपको कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आपको Age proof के लिए जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate), आधार कार्ड, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या हाईस्कूल की मार्कशीट, पासपोर्ट की कॉपी अपलोड आदि को पहले से ही तैयार रखना होगा। 

ये भी पढ़ें : Winter सीजन में Makeup करते समय न करें ये Mistakes, वरना स्किन हो जाएगी डैमेज

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 January 2024 at 14:29 IST