Ketan Agarwal murder case: वो आखिरी खुशी, वो आखिरी डांस... मंगेतर सिया के परिवार संग केतन का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

केतन की अचानक हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद हादसे के बीच, सोशल मीडिया पर केतन का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उसकी मौत से महज कुछ हफ्ते पहले का बताया जा रहा है।

 
Follow :

पुणे के लोहागढ़ किले में हुई केतन अग्रवाल की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के कुछ ही हफ्ते पहले, केतन और उसकी मंगेतर सिया गोयल का परिवार एक शादी समारोह में बेहद खुश नजर आ रहा था। अब उस फंक्शन के कुछ बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें कुछ ही घंटों में करोड़ों लोग देख चुके हैं।

यह वीडियो मशहूर गायिका ऋतु शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि 7 मई को उन्होंने इस परिवार के एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था। वीडियो में केतन को अपने माता-पिता और सिया के पिता के साथ खुलकर जिंदगी का लुत्फ उठाते और डांस करते देखा जा सकता है।

वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे वीडियो में पूरा परिवार खुशियों में डूबा नजर आ रहा है। एक क्लिप में केतन के पिता गायिका ऋतु शर्मा के साथ मशहूर गाना 'यम्मा यम्मा' गाते हुए झूम रहे हैं।दूसरी क्लिप में केतन अपने होने वाले ससुर सिया के पिता के साथ 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने पर जबरदस्त डांस कर रहा है। दोनों के चेहरे की मुस्कान देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि आगे क्या होने वाला है।

गायिका ऋतु शर्मा की भावुक अपील

इन वीडियो को शेयर करते हुए गायिका ऋतु शर्मा काफी भावुक हो गईं। उन्होंने केतन की सादगी को याद करते हुए लिखा कि मुझे आज भी केतन की आवाज और उसका मासूम चेहरा याद है। शो खत्म होने के बाद उसने बड़े प्यार से मुझसे कहा था कि मैडम, प्रोग्राम बहुत शानदार था, प्लीज आप खाना खा लीजिएं। एक स्वार्थ ने हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। ऋतु ने समाज से एक गंभीर सवाल भी पूछा कि लोग रिश्ता खत्म करने के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुनते हैं? किसी को धोखा देकर मार देने से बेहतर 'ना' कह देना क्यों नहीं होता?

क्या है पूरा मामला?

बीती 18 जून को केतन अग्रवाल को पुणे के लोहागढ़ किले की गहरी खाई में धक्का देकर मार दिया गया था। आरोप केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। एक हंसता-खेलता युवक आज हमारे बीच नहीं है, और यह वायरल वीडियो अब उसकी आखिरी याद बनकर रह गया है।

ये भी पढ़ें - Delhi Metro Alert: मंडी हाउस स्टेशन पर बैग में मिला अवैध हथियार, CISF की मुस्तैदी से पकड़े गए दो आरोपी

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 3 July 2026 at 12:37 IST