तमिलनाडु में बारिश के कारण भूस्खलन, एक महिला की मौत
Tamil Nadu: तमिलनाडु में भूस्खलन के कारण एक 42 साल की महिला की मौत हो गई।
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:
ANI
Tamil Nadu: तमिलनाडु के उदगमंडल में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 42 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना रविवार देर रात जिले के कुन्नूर के पास हुई और पीड़िता की पहचान आर. जयलक्ष्मी के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, महिला ने देखा कि बारिश का पानी उसके घर में घुस रहा है जिसके बाद उसने दरवाजा खोल दिया और तभी अचानक भूस्खलन हुआ और वह मिट्टी के ढेर के नीचे दब गई।
अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ।
घटना के समय उसके पति और दो बच्चे पास के कमरे में सो रहे थे और वे सुरक्षित बच गए।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 September 2024 at 10:46 IST