मंगलुरु में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Mangaluru: मंगलुरु में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

Mangaluru: मंगलुरु पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 23 ग्राम एमडीएमए जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 1,15,000 रुपये है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शेख सिकंदर (22) और मोहम्मद तौफीक (29) के रूप में हुई है। शेख सिकंदर गुलबर्गा का रहने वाला है जबकि मोहम्मद तौफीक मंगलुरु का निवासी है।

पुलिस के अनुसार शेख सिकंदर मुंबई से एमडीएमए खरीदकर गुलबर्गा के रास्ते मंगलुरु लाता था। यहां वह मोहम्मद तौफीक को यह ड्रग्स बेचता था जो इसे आगे छात्रों और अन्य लोगों को बेचता था।

कावूर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: नक्सली नेता के खिलाफ NIA का आरोपपत्र, जानिए पूरा मामला

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 09:05 IST