Punjab: नशा के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर की गोली मारकर हत्या, LIVE स्ट्रीमिंग के दौरान कैद हुई वारदात, विपक्ष ने मान सरकार को घेरा, VIDEO
नजदीक से गोली लगने के कारण परविंदर वहीं ढेर हो गए और उनकी मौत हो गई। फायरिंग की घटना में कुछ और लोग भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद दुकान मालिक मौके से फरार हो गया। गोली मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई।
- भारत
- 5 min read
पंजाब के मनसा से सनसनीखेज खबर आई है। वहां नशा के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की आज मंगलवार 13 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के बाद पिता भीम झोटा ने बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या मनसा के एमएलए विजय सिंगला के समर्थन प्राप्त ड्रग पेडलर्स ने की है।
कौन थे एक्टिविस्ट परविंदर झोटा?
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की उम्र 40 साल बताया जा रहा है। वो पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ खुलकर विरोध करते थे। उनके परिवार में 10 से छोटी उम्र के दो बेटे, पत्नी और माता-पिता हैं। बताया जा रहा है कि परविंदर झोटा एक फार्मेसी की दुकान पर गए थे। वहां दुकान के मालिक से उस शख्स के बारे में पूछा, जिसने कथित तौर पर सुबह वहां से ड्रग्स खरीदे थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान दुकान में मौजूद शख्स ने सामने से गोली मार दी।
नजदीक से गोली लगने के कारण वह वहीं ढेर हो गए और उनकी मौत हो गई। फायरिंग की घटना में कुछ और लोग भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद दुकान मालिक मौके से फरार हो गया। गोली मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना के बाद पंजाब में सियासी भूचाल आ गया। आनन फानन में भगवंत मान सरकार ने बैठक बुलाई। विपक्षी दलों ने मान सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता आर पी सिंह ने क्या कहा?
मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या पर भाजपा नेता आर पी सिंह ने कहा, "यहां पर किस प्रकार की कानून व्यवस्था हो गई है? वैसे कहते हैं कि हम पंजाब को नशा मुक्त कर रहे हैं और वहां पर एंटी ड्रग कैंपेन चलाने वाले की हत्या हो जाती है, हत्या का आरोपी ड्रग का धंधा करता है। लोगों के मन से डर हट गया है... आज पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो है। यहां पर ड्रग माफिया पुलिस और लॉ एंड ऑर्डर पर हावी हैं..."
अकाली नेता चीमा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के मामले पर कहा, "पंजाब के मानसा में जिस तरह से परविंदर झोटा का कत्ल हुआ, उसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा था। जो लोग नशे के व्यापार में शामिल है, वह उनका पर्दाफाश करता था... उसे पुलिस ने कई बार जेल में भी डाला...मानसा में वो एक केमिस्ट शॉप पर गया था... वो केमिस्ट को कंफ्रंट कर रहा था कि आप नशे का कारोबार करते हैं... एक केमिस्ट की हिम्मत देखिए जो नशे के कारोबार में शामिल है कि उनके(परविंदर झोटा) लाइव जाने के समय वो उन्हें गोली मारकर फरार हो गया।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 October 2026 at 15:51 IST