राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
- भारत
- 1 min read
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे के दौरान मुर्मू नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वह दोपहर के समय रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नयागढ़ के कांतिलो जाएंगी।
वह कांतिलो नीलामाधव मंदिर जाएंगी और फिर मुख्य अतिथि के रूप में कालियापल्ली में समारोह में भाग लेंगी। वह शाम को भुवनेश्वर लौटेंगी और रात में राजभवन में रुकेंगी।
मंगलवार को वह नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और नयागढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए करीब 360 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 March 2025 at 11:28 IST