महाराष्ट्र: अवैध तरीके से ले जाया जा रहा मांस जब्त, आरोपी फरार
Maharashtra: ठाणे पुलिस ने एक टेंपो से अवैध रूप से ले जाया जा रहा मांस जब्त कर लिया है।
- भारत
- 1 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:
Pexels
Maharashtra: ठाणे पुलिस ने एक टेंपो से अवैध रूप से ले जाया जा रहा चार लाख रुपये मूल्य का मांस जब्त कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर डोंबिवली के गोलावाली में एक टेंपो को रोका गया लेकिन उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए।
उन्होंने कहा, ‘‘टेंपो और उसके पीछे चल रही कार को जब्त कर लिया गया है। मांस के इस अवैध परिवहन के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, नगर निगम अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 16 September 2024 at 11:20 IST