अपडेटेड 18 March 2024 at 16:46 IST

Muzaffarnagar: रामपुर तिराहा कांड में 30 साल बाद आया बड़ा फैसला, दो आरोपियों को उम्र कैद की सजा

कोर्ट ने रामपुर तिराहा कांड मामले में दो 2 PAC के जवानों मिलाप सिंह और वीरेंद्र प्रताप को उम्रकैद और 50-50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।

Follow :  
×

Share


सांकेतिक फोटो | Image: freepik

Rampur Tiraha incident : 1994 में हुए रामपुर तिराहा कांड में 30 साल के लंबे इंतजार के बाद फैसला आ गया है। कोर्ट ने रामपुर तिराहा कांड मामले में दो 2 PAC के जवानों मिलाप सिंह और वीरेंद्र प्रताप को उम्रकैद और 50-50 हजार का जुर्माना लगाना के सजा सुनाया है। रामपुर तिराहा कांड के वक्त दोनों PAC 41वीं वाहिनी में तैनात।

उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए 2 अक्टूबर, 1994 को हुए रामपुर तिराहा कांड के एक मामले में कोर्ट ने दोनों सिपाहियों को 15 मार्च को दोषी करार दिया था। PAC के दोनों जवानों को कोर्ट ने गैंगरेप, लूट और छेड़छाड़ में दोषी पाया है। ADJ-7 शक्ति सिंह की कोर्ट में केस चल रहा था। कोर्ट ने IPC 376, 354, 509 में दोनों को सजा सुनाई है। उत्तराखंड से दिल्ली जाते समय रामपुर तिराहा कांड 2 अक्टूबर, 1994 में हुआ था।

1995 में दर्ज हुआ था मुकदमा

ये घटना तब हुई थी जब अक्टूबर, 1994 को यूपी से अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलनकारी दिल्ली जा रहे थे। इस बीच मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई गई थी। PAC के दो जवानों पर महिलाओं के साथ रेप का आरोप का लगा था। इस मामले में 25 जनवरी, 1995 को CBI ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

क्या है मामला?

यह केस अक्तूबर, 1994 का है। जह अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलनकारी बसों में सवार होकर देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान जब देर रात आंदोलनकारी रामपुर तिराहा पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी किसी भी तरह दिल्ली जाना चाहते थे। जब आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।

इस मामले में CBI ने कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया था। 2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर रेप, डकैती और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले दर्ज हुए थे। दो PAC जवानों को कोर्ट ने गैंगरेप, लूट और छेड़छाड़ में दोषी करार दिया है। इस मामले की सुनवाई पांच मार्च को ही पूरी हो गई थी।

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, जबरन घर तोड़े जाने के मामले में 7 साल की सजा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 16:39 IST