अपडेटेड 28 February 2025 at 09:17 IST

Jhansi News: झांसी में काम के दबाव में बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या

Jhansi News: झांसी में काम के दबाव में बैंक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pixabay

Jhansi News: झांसी में रेलवे क्रॉसिंग पर 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर एक निजी बैंक में काम से संबंधित तनाव के कारण ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान योगेश दीक्षित के रूप में हुई है, जो हमीरपुर के चिकासी का निवासी था।

सिंह ने कहा, 'आज दोपहर, उसने ललितपुर रोड पर हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और ट्रेन का इंतजार करने लगा। जैसे ही प्रयागराज से मेला स्पेशल ट्रेन आई, उसने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी।'

उसके परिवार के अनुसार, दीक्षित एक निजी बैंक के वित्त विभाग में काम करता था और कथित तौर पर मानसिक दबाव में था।

सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: H5N1 से संक्रमित बिल्लियों के मालिकों में नहीं है बीमारी: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 09:17 IST