Udaipur: संदिग्ध तेंदुए ने महिला पर किया हमला, मौत
Udaipur: उदयपुर जिले में संदिग्ध तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया जिस कारण महिला की मौत हो गई।
- भारत
- 1 min read
Udaipur: उदयपुर जिले में एक संदिग्ध तेंदुए के हमले में मंगलवार सुबह एक और महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हाल के दिनों में उदयपुर में तेंदुए के हमलों में छह लोग मारे जा चुके हैं।
अधिकारियों के अनुसार ताजा घटना गोगुंदा थाना इलाके केलवो का खेड़ा गांव में हुई। महिला अपने मवेशियों को चारा डाल रही थी तभी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग जब वहां पहुंचे तो जानवर महिला को छोड़कर वहां से भाग गया, हालांकि गर्दन पर गहरी चोट होने के कारण उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार महिला पर तेंदुए ने हमला किया। एक वन अधिकारी ने घटना की पुष्टि की लेकिन कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह तेंदुए का हमला था या नहीं।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 11:32 IST