बिहार के 9, दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1...नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर मची भगदड़ में मरने वाले 18 लोगों का नाम और पता- LIST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना में मृतकों की सूची सामने आ गई है। मृतकों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


New Delhi Railway Station Stampede | Image: PTI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार, 15 फरवरी की रात अचानक भगदड़ की घटना हो गई। महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन के के प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर भीड़ झमता से ज्यादा बढ़ गई। सफोकेशन की वजह से कई लोग बेहोश हो गए और फिर अफरातफरी मची गई। भगदड़ की घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मौतें बिहार के यात्रियों की हुई है। मरने वालों में 18 में 14 महिलाएं हैं।


भगदड़ की घटना शनिवार (15 फरवरी) रात करीब 10 बजे घटी। लोग प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दो ट्रेनें देरी से भी चल रही थे। चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ की स्थिति रेलवे द्वारा ट्रेनों के ठहराव को लेकर बार-बार प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की घोषणा के कारण भी हुई। फ्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14,15 और 16 पर तो ऐसी भीड़ थी कि कभी त्योहारों पर भी ऐसी भीड़ नहीं  हुआ करती है। अब रेलवे की ओर से मृतकों की सूची जारी की गई है।

हादसे में जान गंवाने में सबसे ज्यादा बिहार के लोग

मृतकों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों 18 में 9 महिलाएं हैं, इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 9, दिल्ली के 8 और एक हरियाणा का रहने वाला है। हादसे के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर थे और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

मरने वालों की लिस्ट

  • 1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सूर बिहार उम्र 79 वर्ष
  • 2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 41 वर्ष
  • 3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार दिल्ली उम्र 50 वर्ष
  • 4. व्योम पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना दिल्ली उम्र 25 वर्ष
  • 5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ निवासी सारण बिहार उम्र 40 वर्ष
  • 6. ललिता देवी पत्नी संतोष निवासी परना बिहार उम्र 35 वर्ष
  • 7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 11 वर्ष
  • 8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
  • 9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 15 वर्ष
  • 10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली बिहार उम्र 12 साल
  • 11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 40 वर्ष
  • 12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष
  • 13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष
  • 14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव उम्र 34 वर्ष
  • 15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 40 वर्ष
  • 16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली उम्र 7 वर्ष
  • 17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन दिल्ली उम्र 24 वर्ष
  • 18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 47 वर्ष


रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।

यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेल हादसे पर मुआवजे का ऐलान, मृतकों को दिए जाएंगे 10-10 लाख रुपये

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 February 2025 at 09:19 IST