Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, पारा भी गिरा
राज्य में जालौर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
rajasthan rain | Image:
PTI
Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान झुंझूनू के उदयपुर वाटी में 19 मिलीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 16 मिमी., गंगानगर में 15.1 मिमी., खेतड़ी में 13 मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा नोखा, संगरिया, सांभर तथा शाहपुरा में भी बारिश हुई।
इस दौरान राज्य में जालौर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 February 2025 at 14:46 IST