हरियाणा में सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर: बहादुरगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, जिम संचालक हत्याकांड में थे वांटेड

Bahadurgarh Encounter: पिछले महीने हांसी के फव्वारा चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

 
Follow :
बहादुरगढ़ में एनकाउंटर | Image: ANI, X

Haryana Encounter news: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार (5 जुलाई) तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो खतरनाक शूटर ढेर हो गए हैं। मारे गए शूटरों की पहचान परवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। क्रॉस-फायरिंग में पुलिस के एक जवान को भी पैर में गोली लगी, जिसके चलते वह घायल हो गए। वहीं, कई अन्य अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गए।

एक-एक लाख का इनाम था घोषित

ये शूटर कथित तौर पर पिछले महीने हांसी में एक जिम ऑपरेटर की हुई हत्या में शामिल थे। दोनों लंबे समय से वांटेड चल रहे थे। पुलिस ने इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।  

इस एनकाउंटर को लेकर SP STF विक्रांत भूषण ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस दिल्ली स्पेशल सेल यूनिट के इंचार्ज मंजीत को एक सूचना मिली। पता चला कि ये दोनों वांटेड शूटर हथियार और गोला-बारूद से लैस थे और किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

कई अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोलियां 

उन्होंने बताया कि जब टीमों ने शूटरों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीमों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल के पैर में गोली लगी और चार अन्य अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगी; दोनों शूटर भी घायल हो गए।

July 4, 2026

गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को पुलिस द्वारा बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों शूटरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल कांस्टेबल को सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिम संचालक की हुई थी हत्या

गौरतलब है कि पिछले महीने हांसी के फव्वारा चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने महज 5 सेकेंड के अंदर करीब 10 राउंड फायरिंग करके 25 साल के कपिल को मौत के घाट उतार दिया। लॉरेंस बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

यह भी पढ़ें: ले डूबा पोते के जाने का गम... केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद का निधन, अग्रवाल परिवार में फिर छाया मातम
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 July 2026 at 07:09 IST