अपडेटेड 5 January 2024 at 13:58 IST
सुल्तानपुर में UP STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी, टॉप-61 की लिस्ट में था शामिल
Sultanpur Encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को मार गिराया है।
Sultanpur Encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को मार गिराया है। विनोद प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था। गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। वह गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर,लखनऊ में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था।
स्टोरी की 3 बड़ी बातें…
- एक लाख का इमानी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
- विनोद उपाध्याय पर 3 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज
- प्रदेश के बड़े माफियों में शामिल था विनोद उपाध्याय
विनोद उपाध्याय पर 3 दर्जन केस दर्ज
अयोध्या के मायाबाजार का रहने वाला विनोद यूपी के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में शामिल था। उसके ऊपर करीब 3 दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग जिलों में दर्ज थे।
एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इमानी
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ के साथ ये मुठभेड़ देहात कोतवाली क्षेत्र हुई, जिसमें एक लाख का इमामी बदमाश विनोद उपाध्याय घायल हो गया। जिसे पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके से स्टेनगन और मैगजीन बरामद
सुल्तानपुर में हनुमानगंज बाईपास के हुई इस मुठभेड़ में पुलिस को मौके से एक स्टेनगन, 30 एमएम की चाइनीज पिस्टल, मैगजीन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 5 January 2024 at 10:54 IST