अपडेटेड 29 December 2023 at 12:34 IST

गोगामेड़ी हत्याकांड में चला CM भजन लाल का बुलडोजर, आरोपी शूटर का अवैध निर्माण ध्वस्त

शूटर रोहित सिंह के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शूटर रोहित राठौड़ भी शामिल था।

Follow :  
×

Share


Rajasthan News : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ भजन लाल शर्मा सरकार का एक्शन शुरू हो गया है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के दस्ते ने गोगामेड़ी हत्याकांड में आरोपी शूटर रोहित सिंह राठौड़ के घर को जमींदोज कर दिया है। आरोपी शूटर रोहित सिंह राठौड़ ने जयपुर में कथित अवैध निर्माण किया हुआ था।

खबर में आगे पढ़ें…

  • शूटर रोहित राठौड़ के खिलाफ एक्शन
  • अवैध कब्जे पर कार्रवाई
  • चंडीगढ़ से हुई गिरफ्तारी

शूटर रोहित सिंह के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शूटर रोहित राठौड़ भी शामिल था। आरोपी रोहित राठौड़ ने अपने साथी नितिन फौजी के साथ मिलकर 5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

कर रखा था अवैध कब्जा

पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित ने प्लॉट के आसपास अवैध निर्माण कर कब्जा किया हुआ था। पुलिस को राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में राठौड द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

चंडीगढ़ से हुई गिरफ्तारी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों हत्यारों की पहचान रोहित सिंह राठौड़ और नितिन फौजी की रूप में हुई थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन के मुताबिक शूटर रोहित सिंह राठौड़ मकराना हाल जसवंत नगर थाना क्षेत्र के जूसरी गांव का रहने वाला है और नितिन फौजी हरियाणा के सदर महेंद्रगढ़ थाना इलाके का रहने वाला है। इन दोनों आरोपियों को SIT ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से पकड़ा था।

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के बाद बदला अयोध्या एयरपोर्ट का नाम, अब ये होगी नई पहचान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 December 2023 at 21:05 IST