हैवानियत भी माथा पीट ले...50 साल के अधेड़ ने एक साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Bahraich: एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार को 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया।

 
Follow :
बहराइच रेप केस | Image: unsplash

Bahraich Rape Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला भी ऐसा जिसमें एक 50 साल के आदमी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने एक साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। अब उसे बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये घटना बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है जहां से ये सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उस पीड़ित बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

एक साल की मासूम से हैवानियत

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में इस चौंकाने वाली घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आगे ये भी बताया कि आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने आगे बताया कि उस पीड़ित बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे पहले जिला अस्पताल जे जाया गया था जहां उसकी हालत स्थिर थी। अब उसे बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

(इनपुट- पीटीआई भाषा)

ये भी पढ़ेंः हरियाणा में इंटरनेट पर पाबंदी जारी, 19 फरवरी तक 7 जिलों में किसान आंदोलन की वजह से रहेगा प्रतिबंध

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 09:01 IST