'सुन रहा है, विनोद', गुजरात में जब PM मोदी ने बोला 'पंचायत' का डायलॉग, गूंज उठे ठहाके- VIDEO

Gujarat: गुजरात के साणंद में पीएम मोदी ने 'सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट' सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान भाषण के बीच जब उन्होंने पंचायत सीरीज का फेमस डायलॉग बोला तो हर कोई जमकर ठहाके लगाने लगा।

 
Follow :
गुजरात में पीएम मोदी | Image: X

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर ही अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। वह अपने भाषण के दौरान कई बार ऐसी बातें बोल देते हैं, जिस पर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार (4 जुलाई) को गुजरात की रैली में हुआ, जब भाषण देते हुए पीएम मोदी अचानक 'पंचायत' वेब सीरीज का फेमस डायलॉग- 'सुन रहा है, विनोद' बोल पड़े। ये सुन वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं और ठहाके लगाए।

PM मोदी ने किया सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

बीते दिन पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहे। उन्होंने साणंद में 'सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट' सुविधा का उद्घाटन किया। इस मौके पर 'सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस' के चेयरमैन वेल्लायन सुबैया ने अपने संबोधन में गुजराती की दो कहावतों का भी इस्तेमाल किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इसका जिक्र किया।

पंचायत सीरीज का बोला डायलॉग

उन्होंने कहा कि सुबैया जी ने गुजराती कहावत सुनाई- 'निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान'। मेरा भी वही स्वभाव है। मैं लक्ष्य छोटे नहीं रखता, मैं सोच छोटी नहीं रखता। अगर स्टैच्यू भी बनाता हूं तो दुनिया का सबसे बड़ा बना के रख देता हूं। सुनते हो न, विनोद... काम बोलता है।" उनकी इन बातों पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ठहाके भी गूंज उठे। पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

July 4, 2026

जब रिपब्लिक समिट में पंचाय एक्टर्स से मिले थे PM मोदी 

इससे पहले रिपब्लिक समिट 2026 में पीएम मोदी ने 'पंचायत' सीरीज के जाने-माने एक्टर्स अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दुर्गेश यानी बनराकस और अशोक पाठक से हाथ मिलाते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा था, 'बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता?' पीएम मोदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया था, जो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की तरक्की का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज का ये कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भारत जो ठान लेता है, वो करके दिखाता है। 5 साल पहले भारत ने देश को सेमीकंडक्टर हब बनाने का संकल्प लिया था। हम डिजाइन इन इंडिया, मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। आज देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट में भी चिप पैकेजिंग का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो रहा है।

पीएम मोदी ने साणंद प्लांट में उत्पादन शुरू होने की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यहां सालाना 20 करोड़ चिप्स बनाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि प्लांट इस लक्ष्य को बहुत जल्द हासिल कर लेगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर: बहादुरगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, जिम संचालक हत्याकांड में थे वांटेड
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 July 2026 at 08:30 IST