अपडेटेड 12 August 2023 at 11:28 IST

Pradosh Vrat: कब रखा जाएगा अधिकमास का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हर महीने कई ऐसे व्रत पड़ते हैं जिनका बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है। इसी में एक प्रदोष व्रत भी है। आइए जानते हैं ये किस दिन पड़ रहा है और शुभ मुहूर्त क्या है।

Follow :  
×

Share


Kab Hai Pradosh Vrat Aur Shubh Muhurat | Image: self

Kab Hai Pradosh Vrat Aur Shubh Muhurat: जिस तरह से शिव भक्त भोले को प्रसन्न करने के लिए सोमवार दिन विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं, ठीक उसी तरह से हर महीने की त्रयोदशी तिथि को भी शिव शंभू के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को बेहद ही खास माना जाता है। वहीं अधिकमास में पड़ने की वजह से ये तिथि और भी ज्यादा खास हो गई है। तो चलिए जानते हैं मलमास का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • कब रखा जाएगा मलमास का आखिरी प्रदोष व्रत?
  • प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है?

कब रखा जाएगा मलमास का आखिरी प्रदोष व्रत?

हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। पंचांग के मुताबिक अधिकमास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 13 अगस्त को पड़ रही है। ये  सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी जो 14 अगस्त की सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगी। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल यानि शाम के समय किया जाता है। इसलिए अधिकमास प्रदोष व्रत 13 अगस्त 2023, ​रविवार के दिन रखा जाएगा। वहीं रविवार के दिन ये तिथि पड़ने की वजह से इसे रवि प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है।

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है?

13 अगस्त त्रयोदशी तिथि को पड़ने वाले प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और इस दौरान यदि उनका विधि-विधान से पूजन किया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें... Kaale Til Ke Upay: शनिवार को करें काले तिल के ये उपाय, आर्थिक,शारीरिक और मानसिक समस्याएं होंगी दूर!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Parama Ekadashi 2023: परमा एकादशी के दिन भूलकर भी न करे ये काम, नहीं तो विष्णु जी.....

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 12 August 2023 at 11:27 IST