BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर लतीफ भट को मार गिराया। आतंकी एक मस्जिद में छिपकर जान बचाने की कोशिश कर रहा था।
- भारत
- 4 min read
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आखिरकर लश्कर कमांडर लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। आतंकी जान बचाने के लिए एक मस्जिद में छिप गया था। सुरक्षाबलों ने पहले उसे सरेंडर करने को कहा, मगर लतीफ भट ने सरेंडर करने से मना कर दिया। घंटों दोनों ओर से चली भीषण गोलीबारी के बाद लतीफ भट मारा गया।
मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
कुलगाम में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार अहले सुबह से मुठभेड़ शुरू हो गई थी। यह मुठभेड़ कुलगाम जिले के जंगलपोरा में हो रही थी। J&K पुलिस, सेना और CRPF ने एक संयुक्त अभियान में मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकवादी लतीफ भट को घेर लिया था।
कुलगाम मुठभेड़ पर SSP ने क्या कहा?
कुलगाम मुठभेड़ पर SSP कुलगाम अनायत अली चौधरी ने कहा, "हमें जो जानकारी मिली थी उसके हिसाब से उचित योजना और समन्वित प्रयास के साथ सभी सुरक्षा बल से मिलकर इलाको को घेराबंदी किया गया है। यहां एक लोकल आतंकवादी जिसका नाम लतीफ है वो यहां है। उसको हमने बहुत कोशिश की कि वो आत्मसमर्पण कर दे लेकिन वो नहीं माना और वो मस्जिद में जाकर घुस गया।"
सुरक्षाबलों ने सरेंडर करने का दिया था मौका
SSP ने आगे बताया, हम काफी प्रयास कर रहे थे कि वो आत्मसमर्पण कर दे लेकिन वो नहीं माना और उसके बाद करीब देर रात 2:45 बजे उसने सुरक्षाबल पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों से घंटों रूक-रूककर गोलीबारी होती रही।
CRPF डीजी ने सुरक्षाबलो को दी बधाई
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (DG) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सुरक्षाबलों को इस बड़ी कामयाबी के लिए बधाई दी है। उन्होंने X अपने पोस्ट में लिखा है- Congratulations guys. Some dishes are best served cold, even in cold weather.(बधाई हो दोस्तों। कुछ डीस ठंडे ही परोसे जाने पर सबसे अच्छे लगते हैं, भले ही मौसम ठंडा क्यों न हो।)
बीते आठ दिनों से लतीफ भट की तलाश में थी सुरक्षा एजेंसी
बता दें कि कुलगाम के अखरान इलाके में बीते 11 नवंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। इस हमले लश्कर कमांडर लतीफ भट का हाथ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।
बुधवार को सर्च ऑपरेशन का आठवां दिन है। इससे पहले 16 नवंबर को भी कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में पहले दो आतंकी के मारे जाने की सूचना आई थी। जिसमें लतीफ भट का भी नाम शामिल था। मगर बाद में एक ही आतंकी का शव बरामद हुआ। लतीफ भट सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागने में सफल रहा था।
कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड था लतीफ भट
सोमवार को हुई मुठभेड़ में लतीफ भट का साथी और सीआरपीएफ हमले की साजिश में शामिल आतंकी उमर निसार डार मारा गया था। CCTV फुटेज में उमर निसार के साथ लतीफ भट दिखा था। अब आज, 18 नवंबर की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को घेर लिया और उसे वीडियो कॉल पर सरेंडर करने को कहा। उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद घंटों चली मुठभेंड में आखिरकर आतंकी मारा गया। आखिरकर सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ भट को मार गिराया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 November 2026 at 10:25 IST