अपडेटेड 5 March 2026 at 13:56 IST

'उनकी कोई कमजोर नस बीजेपी ने...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर रोहिणी आचार्य ने खूब कोसा, बोलीं- 'बेवफाई का फल मिल रहा'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। अटकलों पर उन्होंने खुद ही विराम लगा दिया है। अब उनके बयान के बाद आरजेडी हमलावर हो गई है।

Follow :  
×

Share


'उनकी कोई कमजोर नस बीजेपी ने...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर रोहिणी आचार्य ने खूब कोसा, बोलीं- 'बेवफाई का फल मिल रहा' | Image: X/Instagram

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। अटकलों पर उन्होंने खुद ही विराम लगा दिया है। अब उनके बयान के बाद आरजेडी हमलावर हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार (05 मार्च, 2026) को एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए काफी कुछ कहा है। तंज कसा कि जरूर बीजेपी ने नीतीश कुमार की कोई नस दबा रखी है।

साथ ही मौजूदा हालात को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जोड़ा। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार के अगले CM को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। हालांकि, अब तक किसी नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

रोहिणी ने अपने पोस्‍ट में लिखा- "अपनों के साथ बारंबार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी... खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं। आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हकदार हैं..."।

एक्स पोस्ट के जरिए रोहिणी आचार्य ने कहा कि आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष नीतीश कुमार को जैसा निर्णय लेने के लिए बीजेपी के द्वारा मजबूर किया गया, ये तो 28 जनवरी, 2024 को ही तय हो गया था जब नीतीश कुमार जी ने गुलाटी मारने की अपने जगजाहिर कौशल की पुनरावृत्ति करते हुए महागठबंधन / इंडिया अलायंस का साथ छोड़ा था। कुर्सी से चिपके रहने की अपनी स्वभावतः मजबूरी की वजह से ही आज नीतीश कुमार उस बीजेपी के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं, जो अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उनको दफनाने के लिए ही जानी जाती है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे जी का जो हश्र भाजपा ने किया, नीतीश कुमार जी उससे भी नहीं चेते और अपने पुराने समाजवादी साथियों के बार - बार आगाह करने के बावजूद  खुद ही कब्र सरीखी भाजपा की गोद में जा बैठे।

उन्‍होंने आगे लिखा, ''अपने ही विनाश के लिए भाजपा के द्वारा जारी तुगलकी फरमान पर अपनी रजामंदी देने वाले नीतीश कुमार जी के बारे में अब दो बातें तो जाहिर एवं साबित होती हैं ' नीतीश कुमार जी की सोचने - समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है और नीतीश कुमार जी की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है।'

बता दें कि नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।''

इसे भी पढ़ें- UP: पत्नी के चरित्र पर था शक, छोटी होली के दिन पति ने फावड़े से काट दी गर्दन, पुलिस को खुद फोन कर बोला- 'घर में लाश पड़ी है और...'

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 13:56 IST