अपडेटेड 14 February 2024 at 13:59 IST
Breaking : कांग्रेस में एक और इस्तीफा; लाल बहादुर शास्त्री के पोते Vibhakar Shastri ने छोड़ी पार्टी
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने भी अब कांग्रेस से नाता तोड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
Vibhakar Shastri Resigns : लोकसभा के चुनाव नजदीक आने के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पूरी तरह बिखर गई है। फरवरी के महीने में कांग्रेस से खूब पतझड़ हो रहा है और आए दिन बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। अभी कांग्रेस पार्टी को एक ही हफ्ते में दूसरा बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने भी अब कांग्रेस से नाता तोड़ दिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की है।
खड़गे को टैग कर विभाकर शास्त्री ने लिखा इस्तीफा
विभाकर शास्त्री ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर लिखा, 'सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।' इस पोस्ट के साथ विभाकर ने कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी टैग किया है।
सोमवार को अशोक चव्हाण ने छोड़ी कांग्रेस
इसी हफ्ते सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा देने का कदम उठाया। चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला उनका निजी फैसला है। हालांकि अशोक चव्हाण बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 13:17 IST