केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- गांव गांव जाकर संगठन...

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मंगलवार को अपने केंद्रीय मंत्री पद के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्रा लिखकर अपना इस्तीफा दिया।

 
Follow :
केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी | Image: ANI

सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य केंद्रीय एल. मुरुगन ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को अपने मंत्रालय और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी नेता मुरुगन ने एक्स पोस्ट में इस्तीफा का कारण बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए खुद को पूरा समय देना चाहता हूं। देश पहले। पार्टी बाद में। खुद आखिर में। 

October 13, 2026

BJP को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहता हूं-एल. मुरुगन

एल. मुरुगन ने अपना इस्तीफा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा। उन्होंने एक्स पर कहा 'माननीय प्रधानमंत्री श्री के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। दिहाड़ी मजदूर के बेटे से लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहे हैं।'

आगे उन्होंने कहा 'अब, मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए खुद को पूरा समय देना चाहता हूं। देश पहले। पार्टी बाद में। खुद आखिर में।

इस्तीफा देने के बाद क्या बोलें एल. मुरुगन?

केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफ़ा देने पर BJP नेता एल. मुरुगन ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तमिलनाडु जाने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की है। मैं राज्य में अपनी पार्टी को मज़बूत करना चाहता हूँ और 2029 के चुनावों के लिए ज़मीन तैयार करना चाहता हूँ। हमारे प्रधानमंत्री ने हमेशा तमिल गौरव को वैश्विक स्तर पर पहुँचाया है।

दो दिन पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु का दौरा भी किया था। मैंने उनके प्रति लोगों का उत्साह, प्यार और स्नेह देखा। इसलिए, मुझे लगा कि मुझे वहाँ जाकर अपनी पार्टी को मज़बूत करने के लिए और ज़्यादा काम करना चाहिए। मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे मुझे मेरी मंत्री पद की ज़िम्मेदारियों से मुक्त करें और पार्टी को मज़बूत करने के लिए मुझे राज्य में भेजें"

October 13, 2026

एल. मुरुगन के बारे

एल. मुरुगन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। मुरुगन जुलाई 2021 से जून 2024 तक मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल निभा चुके हैं। इसके अलावा, 2017 से 2020 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। 

ये भी पढ़ें: 'राहुल के लिए परिवार सर्वोपरि, वो नौटंकी कर रहे, आपातकाल का दौर चाहते हैं...', सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रोटेस्ट करने पर JDU ने उठाए सवाल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 October 2026 at 19:12 IST