अपडेटेड 22 March 2024 at 12:42 IST

'जो जस करहि सो तस फल चाखा...' केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने ली चुटकी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके पूर्व सहयोगी, कवि और कथावाचक डॉ कुमार विश्वास ने रामचरितमानस में लिखी चौपाई के जरिए तंज कसा।

Follow :  
×

Share


कुमार विश्वास | Image: X- @DrKumarVishwas

Vishwas On Kejriwal:  अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बेहद कम शब्दों में कुमार विश्वास ने बड़ी बात कह दी। अयोध्याकांड की राजधर्म और जैसी करनी वैसी भरनी का अर्थ समझाती चौपाई लिख डाली।

केजरीवाल के पुराने दोस्त रहे आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक डॉ कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के बाद अपने ही अंदाज में तंज कसा।

एक्स पर लिखी कर्म और फल वाली बात

डॉ कुमार विश्वास ने एक्स पर अपने  दिल की बात लिख दी। रामचरितमानस के अयोध्याकांड की चौपाई की पंक्ति साझा की। लिखा- ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा…’

भारतीय संस्कृति , दर्शन का सार इसमें

अपनी वाकपटुता और भाषण शैली के लिए मशहूर कुमार विश्वास ने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का उपयोग किया। इसमें सनातन की सुगंध है और जैसा कर्म वैसा फल भोगने की बात है। यह पंक्ति भारतीय संस्कृति और दर्शन के सार पर जोर डालती है, कर्म के महत्व पर प्रकाश डालती है और जीवन में कर्म की प्रधानता को दर्शाती है।

केजरीवाल हुए गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। दिल्ली हाईकोर्ट के आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के बाद गिरफ्तारी सीएम आवास से की गई। 

ये भी पढ़ें- ED लॉकअप के AC कमरे में गुजरी केजरीवाल की रात! कोर्ट में पेशी आज

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 07:31 IST