अपडेटेड 23 August 2024 at 21:09 IST
Kolkata: 'मोहल्ले की लड़कियों को छेड़ता, सेक्स एडिक्ट था', दोस्त ने खोला संजय रॉय का काला चिट्ठा
संजय के दोस्त ने बताया कि संजय रॉय सेक्स एडिक्ट था, जिस वजह से वो अक्सर रेड लाइट एरिया में भी जाया करता था।
Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय के बारे में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब संजय के दोस्त ने उसको हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। संजय के दोस्त के मुताबिक, संजय रॉय हमेशा शराब के नशे में रहता था, यहां तक की मोहल्ले के आसपास की लड़कियों से अक्सर छेड़खानी भी किया करता था।
संजय के दोस्त ने बताया कि संजय रॉय सेक्स एडिक्ट था, जिस वजह से वो अक्सर रेड लाइट एरिया में भी जाया करता था। संजय रॉय के दोस्त के मुताबिक वह अक्सर लोगों से झगड़ा करता था, पुलिस में होने का रॉब जमता था, यहां तक की चलती महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी भी किया करता था।
पत्नी से मार पिटाई करता था संजय रॉय- संजय का दोस्त
संजय रॉय के दोस्त के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ भी मार पिटाई करता था। अक्सर घर से लड़ाई की आवाज आती थी, अमूमन शराब के नशे में मार पिटाई किया करता था।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में संजय रॉय
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सियालदाह कोर्ट में गुस्साए लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को महिला जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी और पूरे शव पर चोट के निशान थे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को पश्चिम बंगाल सरकार संचालित करती है। इस मामले की जांच CBI कर रही है और सुप्रीम कोर्ट भी सख्ती दिखा रहा है। इस मामले में संजय रॉय मुख्य आरोपी है।
पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत
इस मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका भी संदिग्ध है। संदीप घोष पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। CBI को संदीप घोष और लेडी डॉक्टर के साथ रात में खाना खाने वाले चार डॉक्टरों के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत मिल गई है। जिसके बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरी वारदात की सच्चाई से पर्दा उठ सकता है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 August 2024 at 21:09 IST