अपडेटेड 22 August 2024 at 10:15 IST

कोलकाता कांड: आरोपी संजय के अंदर छिपा था 'जंगली जानवर',सेक्स एडिक्ट के चलते बन गया दरिंदा; CBI हैरान

कोलकाता के आरजी कर अस्‍पताल की ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ रेप और फिर कत्ल के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय को लेकर डराने वाले खुलासे हुए हैं।

Follow :  
×

Share


kolkata doctor rape murder case accused sanjay roy | Image: PTI

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्‍पताल की ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ रेप और फिर कत्ल के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय को लेकर डराने वाले खुलासे हुए हैं। सीबीआई ने आरोपी संजय का जो साइकोएनालिटिक प्रोफाइल तैयार है उसके मुताबिक वो सेक्स एडिक्ट था। उसके अंदर एक 'जानवर' था और वारदात से पहले वो एक जोंबी की तरह अपने शिकार की तलाश में घूम रहा था।

साइकोएनालिस्ट्स की टीम की मानें तो संजय 'यौन विकृत' इंसान है।  टीम जब उससे पूछताछ कर रही थी तो उसके माथे पर कोई शिकन तक नहीं थी। क्राइम सीन पर जो कुछ भी हुआ, उसे बताते समय वह बिल्कुल इमोशनलैस दिख रहा था और निडरता से अपना पक्ष रख रहा था। जिसे देखकर सीबीआई भी हैरान रह गई।

अलग-अलग बहानों से 4 बार मेडिकल कॉलेज गया था संजय

सीबीआई के मुताबिक 8 और 9 अगस्त के दौरान संजय रॉय अलग-अलग बहानों से कुल चार बार आरजी कर अस्पताल के अंदर गया था। इनमें से तीन बार तो वो अस्पताल के अंदर घूम फिर कर, राउंड लगा कर बाहर निकल आया। लेकिन चौथी और आखिरी बार जब वो अस्पताल से बाहर निकला, तब तक उसके हाथों ट्रेनी डॉक्टर का रेप और कत्ल हो चुका था।

पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि संजय रॉय वारदात वाली रात अस्पताल के पास ही एक रेड लाइट एरिया में भी गया था और वहां लौटते हुए उसने रास्ते में भी एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। यहां तक कि रेप और मर्डर के बाद भी उसने एक महिला को फोन किया और उसके साथ भी उसका व्यवहार एक पर्वर्ट यानी सिरफिरे की तरह ही रहा।

सुप्रीम कोर्ट में घटना का सच बताएगी सीबीआई

सीबीआई आज सुप्रीम कोर्ट में अब तक की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट सबमिट करने वाली है।  CBI सूत्रों के हवाले से कहा गया कि आरजी कर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में रॉय को 8 अगस्त को सुबह 11 बजे के आसपास चेस्ट डिपार्टमेंट वार्ड के पास देखा गया। 31 वर्षीय पीड़िता उस समय कम से कम चार अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ वार्ड में थी। रॉय को जाने से पहले कुछ देर तक उन्हें घूरते हुए देखा गया। 

इसे भी पढ़ें- नवाब सिंह से थे शारीरिक संबंध, रेप के वक्‍त भतीजी की चीखें सुन रही थी;कन्नौज रेप में बुआ का कबूलनामा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 August 2024 at 10:15 IST