कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया, 10 आग्नेयास्त्र जब्त
कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को यहां आनंदपुर इलाके से उस वक्त दो लोगों को हिरासत में लिया, जब उनके पास से 10 आग्नेयास्त्र जब्त किए गए।
कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को यहां आनंदपुर इलाके से उस वक्त दो लोगों को हिरासत में लिया, जब उनके पास से 10 आग्नेयास्त्र जब्त किए गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि इनमें हुगली जिले का एक पुरुष और वर्द्धमान की एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें से आग्नेयास्त्र बरामद हुए।
अधिकारी ने बताया, ‘‘आगे की तलाशी में महिला के पास से एक आग्नेयास्त्र बरामद किया गया।’’ उन्होंने बताया कि एसटीएफ पुलिस थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 March 2025 at 23:07 IST