Kolkata Godown Collapse: निर्माणाधीन गोदाम गिरने से 3 मौत की पुष्टि, 12-18 लोग अंदर फंसे, घटनास्थल पर पहुंचे CM सुवेंदु ने हाथ जोड़कर क्या कहा?
कोलकाता के तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद मलबे से करीब 21 लोगों को बचाया गया हैं। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत की भी खबर आई है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, सभी डिपार्टमेंट मिलकर यहां काम कर रहे हैं।
- भारत
- 2 min read
Kolkata Godown Collapse: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक से ढह गई, जिससे बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में करीब तीन मजदूरों की मौत की भी खबर आई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल की कई टीमें पहुंचीं। वहीं, इस घटना के बाद सूबे के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और पूरी घटना का जायजा लिया। इस बीच मीडिया से बात करते हुए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा मलबे में करीब 12-18 लोग अंदर फंसे हुए हैं और सभी डिपार्टमेंट मिलकर यहां काम कर रहे हैं।
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा 'NDRF, आर्मी, SDRF, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट सब मिलकर यहां काम कर रहे हैं। 21 लोगों को बचाया गया है। तीन लोगों की जान चली गई है। SSKM हॉस्पिटल काम कर रहा है। करीब 12-18 लोग अंदर फंसे हुए हैं। वे इंडियन आर्मी के संपर्क में हैं।'
करीब 12-18 लोग अंदर फंसे
स्थान स्थल का जायजा लेने पहुंचे सीएम सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मलबे में करीब 12-18 लोग अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए 'NDRF, आर्मी, SDRF, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट आदि कई टीमें लगी हुई है। वहीं, करीब 18 लोगों का इलाज चल रहा है।
युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस के अलावा, मकल विभाग, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गैस कटर सेट और SMPA फायर ब्रिगेड यूनिट मौके पर पहुंच गई। बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और भारी भरकम मशीनों द्वारा मलबा हटाया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर लगातार मंत्री दौरा कर रहे हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 24 June 2026 at 17:45 IST