अपडेटेड 13 August 2024 at 14:56 IST

'कोलकाता गैंगरेप कांड निर्भया पार्ट-2 है, आरोपियों को बचाया जा रहा', BJP ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

कोलकाता कांड को लेकर देशभर में डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं BJP ममता सरकार पर आरोपी को बचाने का गंभीर आरोप लगा रही है।

Follow :  
×

Share


Shahzad Poonawala | Image: bjp4india

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पूरे देश मे उबाल है। आरोपी ने लेडी डॉक्टर के साथ हैविनायत की हद पार कर दी। बेरहमी से पिटाई, शरीर के अंग-अंग फ्रैक्‍चर, रेप और अंत में हत्या। घटना के विरोध में एक और पूरा मेडिकल महकमा एक हो गया है। डॉक्टर हड़ताल पर हैं, OPD सेवा ठप हैं। तो दूसरी और ममता सरकार विपक्ष के सवालों के घेरे में हैं। बीजेपी बंगाल सरकार पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा रही है।

कोलकाता कांड को लेकर देशभर में डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बढ़ते आक्रोश के बीच 13 अगस्त को ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद कर दिया है। वहीं, विरोध प्रदर्शन और विपक्ष के आरोपों के दवाब में घिरी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को नहीं सुलझा पाई तो जांच सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि मामले में अभी तक बस एक आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। इस बीच बीजेपी ममता सरकार पर आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगा रही है।

बंगाल में निर्भया पार्ट-2

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने घटना को लेकर ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार की निगरानी में जो कुछ हुआ है, वह निर्भया पार्ट 2 से कम नहीं है। अब यह स्पष्ट है कि यह बलात्कार नहीं, बल्कि सामूहिक बलात्कार था। सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं। लेकिन केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों को टीएमसी से जुड़े होने के कारण बचाया जा रहा है। टीएमसी सरकार की जांच समिति में इंटर्न और टीएमसी के करीबी लोग शामिल हैं। इसलिए वे कुछ छिपाना चाहते हैं।

सेमीनार हॉल में मिला महिला डॉक्टर का शव

बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमीनार हॉल में ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव अर्द्ध नग्न हालत में मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले। पीड़िता की आंखों, मुंह और गुप्तांग से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर भी चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और होंठों पर भी चोट के निशान थे। इस घटना का बाद पूरे देश में आक्रोश है। 

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: दूसरे दिन भी हड़ताल पर दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स, OPD सेवाएं ठप

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 August 2024 at 14:56 IST