अपडेटेड 21 August 2024 at 11:11 IST
शराब, कॉलगर्ल और पोर्न...दरिंदगी वाली रात रेडलाइट एरिया गया था आरोपी; कोलकाता कांड में नया खुलासा
जांच में पता चला है कि आरोपी संजय रॉय घटना वाली रात (8 अगस्त) सोनागाछी रेडलाइट एरिया गया था। यहां वो दो वेश्यालयों में गया और जमकर शराब पी।
Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी संजय रॉय घटना वाली रात (8 अगस्त) सोनागाछी रेडलाइट एरिया गया था। यहां वो दो वेश्यालयों में गया और जमकर शराब पी। जब वो वहां से निकला तो नशे में धुत था।
इतना ही नहीं, जब वो सोनागाडी रेडलाइट एरिया से निकला तो उसने सड़क पर महिलाओं से छेड़खानी की थी और उनसे न्यूड फोटो मांगे थे। जांच में ये भी बात सामने आई है कि सोनागाछी के बाद संजय रॉय अपने एक दोस्त के साथ रात करीब 2 बजे दक्षिण कोलकाता स्थित एक और रेडलाइट एरिया चेतला गया था। यहां उसका दोस्ता वेश्यालय के अंदर गया जबकि संजय बाहर ही खड़ा रहा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि संजय रॉय घटना से पहले अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भी झांककर देखा था।
संजय का दोस्त घर चला गया और वो नशे में पहुंचा अस्पताल
सूत्रों के मुताबिक रेडलाइट एरिया से निकलने के बाद संजय रॉय का दोस्त कमर्शियल बाइक लेकर घर चला गया। इस बीच, संजय को सुबह करीब 3.50 बजे आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट के आसपास घूमते हुए देखा गया। संजय नशे की हालत में ऑपरेशन थियेटर में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा।
वो सुबह करीब 4.03 बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और फिर सीधे तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में चला गया। पुलिस पूछताछ के दौरान संजय ने कबूल किया कि उसने ट्रेनी डॉक्टर को तब देखा जब वह गहरी नींद में थी। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह "उस पर टूट पड़ा और उसके साथ बलात्कार किया।"
शराब पीते-पीते देखी पोर्न
सूत्रों की मानें तो जांच में यह भी बात सामने आई है कि संजय रॉय ने रेडलाइट एरिया में शराब पीने के दौरान पोर्न क्लिप देखे थे। इतना ही नहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद भी संजय रॉय ने अश्लील वीडियो देखे और फिर शराब पी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 August 2024 at 10:59 IST