अपडेटेड 12 August 2024 at 11:21 IST

कोलकाता डॉक्टर रेप केस: हत्या के बाद चैन से सोता रहा आरोपी, सबूत मिटाने के लिए धोए खून से सने कपड़े

कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

Follow :  
×

Share


महिला डॉक्टर से हैवानियत | Image: Republic

Kolkata Lady Doctor Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला देशभर में गरमा गया है। मामले का विरोध देशभर में हो रहा है। आज यानी की सोमवार से पूरे देश के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में सभी गैर आपात सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। इस बीच पुलिस आरोपी अपराधी से सख्ती से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे हुए हैं।

डॉक्टरों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल का आह्वाहन किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के साथ घटना के जिम्मेदार लोगों को कठोर सजा सुनिश्चित करने की मांग की है। डॉक्टरों की बुलाई देशव्यापी हड़ताल के दौरान अस्पतालों में ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में कामकाज नहीं होगा। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं आरजी मेडिकल कॉलेज में काम पूरी तरह से बंद कर दिया है। मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि मामले में सिर्फ एक आरोपी को पकड़ा गया है। दरिंदगी को दिए गए अंजाम में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 48 घंटे के अंदर मामले की जांच पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है।

सबूत मिटाने के लिए धोए खून से सने कपड़े

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई करते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर संजय वशिष्ठ और एसपी चंदन गुहा को पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चल रहा है कि आरोपी अपराधी संजय सिंह इस जघन्य कांड को अंजाम देने से अस्पताल में दाखिल हुआ। फिर उसने हॉस्पिटल के पीछे जाकर शराब पीते हुए पोर्न देखी। इसके बाद वो शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में घुसा। इसके बाद लगभग 45 मिनट बाद वह सेमिनार हॉल से बाहर निकला। केस की जांच कर रहे एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अपराधी दरिंदगी को अंजाम देने के बाद घर जाकर सो गया। उठने के बाद उसने सबूतों से छेड़छाड़ की। उसने मर्डर करने के बाद खुद के कपड़ों पर लगे खून के धब्बे मिटाने की कोशिश में कपड़े धोए। हालांकि जूतों में खून के धब्बे दिखे, जो बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी है कि जब पुलिस उसे धर दबोचने गई तब भी वह नशे में ही था।

इस अवस्था में मिला ट्रेनी डॉक्टर का शव

बता दें कि कॉलेज के सेमिनार हॉल में पीजी सेकंड ईयर की छात्रा का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले। चार पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की आंखों, मुंह और गुप्तांग से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर भी चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और होंठों पर भी चोट के निशान मिले। 

यह भी पढ़ें: झारखंड में साढ़े तीन साल की मासूम से दरिंदगी, नर्सरी की बच्ची से किया रेप; पुलिस ने दबोचा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 August 2024 at 09:08 IST