पश्चिम बंगाल विकास में नंबर 1 बनेगा, UCC लागू करने वाला तीसरा राज्य होगा, CPM-TMC ने प्रदेश को देश से अलग करने की कोशिश की- शुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी कोई क्षेत्रीय पार्टी नहीं है और न ही कोई पारिवारिक पार्टी है। वह घोषणा पत्र में किए गए वादों और मुख्यमंत्री के तौर पर किए गए वोदों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ' लोगों ने हमें 5 साल दिए हैं, हम सभी वादे पूरा करेंगे। पश्चिम बंगाल में जल्द ही UCC लागू होगा और प्रदेश ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य बनेगा।

 
Follow :
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रिपब्लिक समिट में शिरकत की | Image: Republic

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में आयोजित रिपब्लिक भारत समिट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) qJ लेफ्ट पार्टियों पर जमकर हमला बोला। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हालिया राजनीतिक बदलाव 'पश्चिम बंग' को लोगों की बड़ी जीत है और अब टीएमसी का राज्य में नामोनिशान नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ताकत के दो मुख्य सोर्स बांग्लादेशी घुसपैठिए और पुलिस थे। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया की CPI (M) और TMC ने पश्चिम बंगाल को देश के बाकी हिस्सों से अलग बांटने का काम किया था, जबकि हमारी सरकार प्रदेश को देश से जोड़ने का काम करेगी।

November 24, 2026

पश्चिम बंगाल में बतौर मुख्यमंत्री अपने कामों के बारे में बताते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा. 'मैंने पहले दिन तीन फाइलों पर साइन किए। इनमें से एक जनगणना पर, एक भारतीय न्याय संहिता (BNS) से जुड़ी और एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को जमीन ट्रांसफर करने को लेकर थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे दी  है और गुंडाराज को खत्म कर दिया है। गैर-कानूनी इमिग्रेंट्स को डिपोर्ट करने की कोशिशें पहले से ही चल रही है। प्रशासन हिंदू रिफ्यूजी को जमीन और पक्के घर भी देगा।'

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नई सरकार के आने के तीन से चार महीने के अंदर ही एक इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च कर दी गई। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने का पोटेंशियल है और हर सेक्टर में काम आगे बढ़ रहा है। गणपति सेलिब्रेशन के लिए बड़े इंतजाम किए गए और इस साल 13000 अतिरिक्त दुर्गापूजा पंडाल लगाए गए। इस बार गंगा सागर मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।' सीएम सुवेंदु ने गंगा सागर मेले में आने के लिए मौजूद लोगों को आमंत्रित भी किया।
 

November 24, 2026

उन्होंने कहा कि बीजेपी कोई क्षेत्रीय पार्टी नहीं है और न ही कोई पारिवारिक पार्टी है। वह घोषणा पत्र में किए गए वादों और मुख्यमंत्री के तौर पर किए गए वोदों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ' लोगों ने हमें 5 साल दिए हैं, हम सभी वादे पूरा करेंगे। पश्चिम बंगाल में जल्द ही UCC लागू होगा और प्रदेश ऐसा करने वाला  देश का तीसरा राज्य बनेगा।

November 24, 2026

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला और अभिषेक बनर्जी को डायमंड हार्बर से फिर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी और कहा कि वह उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जब्त कर लेंगे और उनकी हालत ममता बनर्जी से भी खराब होगी। उन्होंने फाल्टा उपचुनाव के बारे में भी मजाक में कहा कि 'पुष्पा झुकेगा नहीं'।
 


 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 16:06 IST