अपडेटेड 12 February 2024 at 10:28 IST
Farmers Delhi March: मुआवजा, MSP कानून या कुछ और... किसान की मांग क्या है, 13 को करेंगे दिल्ली कूच
Kisan Andolan : किसानों ने कई मांगें उठाई हैं, जिनको लेकर वो फिर से सड़कों पर उतरने वाले हैं। इन मांगों में एमएसपी की गारंटी के लिए अलग कानून की मांग अहम है।
Farmers Demand Delhi Chalo March : किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली में इकट्ठा होने और मार्च करने का आह्वान किया है। लगभग 200 किसान संघ की तरफ से दिल्ली मार्च के तहत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से हजारों किसानों के राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करने की संभावना है। इसके साथ ही मांगें पूरी होने तक किसानों के दिल्ली की सीमा पर बैठने की संभावना है।
किसानों ने कई मांगें उठाई हैं, जिनको लेकर वो फिर से सड़कों पर उतरने वाले हैं। इन मांगों में कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए एक अलग कानून बनाने की मांग अहम है। एमएसपी गारंटी देने वाले कानून की मांग, उन शर्तों में से एक है, जब किसानों ने 2021 में अपना आंदोलन वापस लिया था। उस समय कई शर्तों के साथ ही किसान आंदोलन वापस लेने पर सहमत हुए थे।
किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए 'न्याय' मिले।
किसानों को मिले पेंशन: किसान
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर कहते हैं, 'हमारी मांगें वही हैं- एमएसपी गारंटी कानून, गन्ने को C200 के साथ जोड़ा जाना चाहिए। जब किसान बदलेगा 60 साल के व्यक्ति को 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएं।'
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर आगे कहते हैं, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के किसान को राष्ट्रविरोधी कहा जाता है। हम राष्ट्रविरोधी नहीं हैं, हम इस देश के नागरिक हैं। 75 सालों से हमारी मांगें थीं, नहीं सुना गया। हम शांति से आगे बढ़ेंगे और हमारा उद्देश्य है कि सरकार हमारी मांगों को सुने।'
25 हजार किसान, 5000 ट्रैक्टर से दिल्ली कूच
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के हवाले से एएनआई ने जानकारी दी है कि बैरिकेड्स और बोल्डर हटाने के लिए किसान फिर से ट्रैक्टर लेकर आ रहे हैं। ट्रैक्टर के जरिए ही 13 फरवरी को दिल्ली मार्च करने की योजना बना रहे किसान नेतृत्व करेंगे।
जानकारी दी है कि किसानों के बड़े आंदोलन को लेकर पंजाब, यूपी, हरियाणा और दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया गया है। 25 हजार से अधिक किसान और लगभग 5000 ट्रैक्टर सोमवार को पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों से अपना आंदोलन शुरू करेंगे और मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 12 February 2024 at 09:42 IST